Breaking News

पौष मास में सूर्य पूजा की परंपरा, कश्मीर के अनंतनाग में है प्राचीन मार्तंड सूर्य मंदिर

जीवन मंत्र डेस्क। शुक्रवार, 13 दिसंबर से नया हिन्दी माह पौष मास शुरू हो गया है। इस माह में सूर्य पूजन की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के शर्मा पौष मास में शीत ऋतु पूरे प्रभाव में होती है। इन दिनों में सुबह जल्दी जागना चाहिए और सूर्य पूजा करनी चाहिए, सुबह-सुबह धूप में बैठना चाहिए। ऐसा करने से हमें धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। काफी भक्त पौष मास में दर्शन के लिए सूर्य मंदिर भी पहुंचते हैं। सूर्य पंच देवों में से एक हैं और नौ ग्रहों के राजा भी हैं। इसी वजह से मान्यता है कि इनकी पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

यहां जानिए सूर्य के एक प्राचीन मंदिर के बारे में, ये मंदिर कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में स्थित है और इसका नाम है मार्तंड सूर्य मंदिर।

  • सन् 724-761 के बीच बना था मंदिर

कश्मीर के प्राचीन सूर्य मंदिर के आसपास का नजारा बहुत ही सुंदर है। यहां विशाल पर्वत दिखाई देते हैं, हरियाली और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण कारकूट वंश के राजा ललितादित्य मुक्तापीड द्वारा करवाया गया था। मंदिर सन् 724-761 के बीच बना था।

  • ऐसा है मंदिर का स्वरूप

मार्तण्ड सूर्य मंदिर करीब 220 फीट x 142 फीट क्षेत्र में बना हुआ है। मंदिर के पूर्वी क्षेत्र में मुख्य प्रवेश द्वार और मंडप है। मंदिर की वास्तुकला इसकी मुख्य विशेषता है। द्वार मंडप और मंदिर के खंभों की वास्तु शैली रोम की डोरिक शैली से मिलती-जुलती है। मंदिर कश्मीरी हिंदू राजाओं की स्थापत्य कला का उदाहरण है। परिसर में 84 खंभे हैं। अब ये मंदिर खंडहर समान दिखाई देता है, फिर भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मंदिर के चारों ओरपहाड़ दिखाई देते हैं। इस धार्मिक स्थल से कश्मीर घाटी का सुंदर नजारा देख सकते हैं। मार्तण्ड मंदिर में सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जाता है। मंदिर में एक सरोवर भी है, जिसमें रंग-बिरंगी मछलियां दिखाई देती हैं।

  • कैसे पहुंचें मार्तण्ड मंदिर

मार्तंड मंदिर अनंतनाग में स्थित है। ये मंदिर श्रीनगर से लगभग 70 किमी की दूर है। यहां से करीबी एयरपोर्ट श्रीनगर में और रेलवे स्टेशन अनंतनाग में है। देशभर के सभी बड़े शहरों से सीधी फ्लाइट्स मिल सकती है। अनंतनाग रेल मार्ग और सड़क मार्ग से सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। यहां का मौसम सालभर अच्छा रहता है, इस वजह से मार्तंड मंदिर कभी भी पहुंच सकते हैं। जुलाई से अक्टूबर तक यहां की सुंदरता बढ़ जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tradition of Sun worship in Paush month, Martand Sun Temple in Anantnag, Kashmir, facts about one of the oldest sun temple in kashmir
Tradition of Sun worship in Paush month, Martand Sun Temple in Anantnag, Kashmir, facts about one of the oldest sun temple in kashmir


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34cID41

No comments