Breaking News

कोहरे के कारण कई फ्लाइट प्रभावित, एयरलाइंस कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी

यूटिलिटी डेस्क. देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण फ्लाइटों पर भी असर पड़ रहा है। इसको लेकर कई एयरलाइंस कंपनियों ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करके ही घर से निकलें। Spicejet एयरलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि कि खराब मौसम के चलते दिल्ली और ग्वालियर से आने और जाने वाली फ्लाइटों पर असर पड़ रहा है. ऐसे में यात्रियों को फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।


श्रीनगर में भी कोहरे के कारण कई उड़ानों पर पड़ा असर
Vistara एयरलाइंस ने भी ट्वीट कर कहा है कि श्रीनगर में खराब मौसम और कोहरे के चलते श्रीनगर जाने और आने वाली फ्लाइटों पर असर पड़ा है। ऐसे में अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइटों का स्टेटस चेक करने के लिए कंपनी की वेबसाइट http://airvistara.com पर लॉगइन किया जा सकता है। वहीं UK लिख कर 9289228888 नम्बर पर मैसेज करके भी फ्लाइटों का स्टेटस जाना जा सकता है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many flights affected due to fog, airlines companies issued advisory


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qvcXcn

No comments