Breaking News

आपके खाते में भरपूर पैसा होने पर ही मिलेगा वीसा

यूटिलिटी डेस्क. आप विश्व के किसी भी देश में जाना चाहते हैं तो आपको पहले वहां के संबंधित वाणिज्य दूतावास से वीसा लेना पड़ता है। इसके लिए वीसा शुल्क भी चुकाना होता है। शेंगेन देशों ने पर्यटकों को लुभाने के लिए अपने यहां वीसा फीस बहुत कम रखी है। यानी यहां बहुत कम राशि खर्च कर आपको कई देश घूमने को मिल जाते हैं। शेंगेन देशों का सोचना है कि जितने ज्यादा पर्यटक आएंगे, उनकी आय उतनी बढ़ेगी। जब आप शेंगेन वीसा के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इस बात का प्रमाण देना पड़ता है कि आप आर्थिक रूप से इतने सक्षम हैं कि शेंगेन के सभी या चुने हुए कुछ देश घूम सकने लायक पैसा आपके खाते में है। इसके लिए आपको कन्वर्टिबल करेंसी में कैश, ट्रैवलर्स चेक, फॉरेन करेंसी अकाउंट के लिए चेकबुक, क्रेडिट कार्ड या कोई अन्य माध्यम जो हार्ड करेंसी में फंड की गारंटी देता है, के सबूत पेश करने पड़ते हैं, क्योंकि शेंगेन के किसी भी देश में रहने के लिए एक दिन की प्रति व्यक्ति अनुमानित राशि 60 यूरो है। अतिरिक्त दस्तावेज के लिए उस देश के दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें जहां आप अपना आवेदन-पत्र जमा कर रहे हैं।


टूरिस्ट वीसा के लिए आवेदन करने का तरीका

  • शेंगेन वीसा शेंगेन देशों में से एक के वाणिज्य दूतावास या वीसा केंद्र के माध्यम से जारी किया जाता है। वहां आवेदन करें या ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
  • दूतावास / वाणिज्य दूतावास / वीसा एप्लीकेशन सेंटर (वीएसी) में वीसा के लिए आवेदन करने के साथ ही अपना अपॉइंटमेंट भी बुक करवा लें। अधिकांश देश ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करते हैं।
  • आवेदन-पत्र के साथ कुछ दस्तावेज जैसे कि पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज, पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो, यात्रा कार्यक्रम का उद्देश्य या कारण, चिकित्सा / यात्रा बीमा (यात्रा करने से पहले यह बीमा कराना सभी के लिए अनिवार्य है, न्यूनतम राशि 35 हजार यूरो), यदि स्टूडेंट हैं, पढ़ने जा रहे हैं तो अपने विश्वविद्यालय से स्वीकृति / निमंत्रण पत्र दें।
  • आवेदन के साथ वीसा शुल्क भी जमा कराएं। आपको वीएसी के सेवा शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है, जो वीसा शुल्क में शामिल नहीं है।
  • उस स्थिति में जब आवेदक के पास नौकरी नहीं है तो बैंक खाते का पर्याप्त बैलेंस होने का सबूत देना आवश्यक है। सेवानिवृत्त हैं तो पेंशन प्रमाण पत्र की प्रति लगाना होगी। नाबालिगों के लिए वीसा के लिए भी दस्तावेज जरूरी हैं।
  • आपका आवेदन मंजूर हो जाता है तो वीसा आवेदन केंद्र से अपना पासपोर्ट ले लें। कुछ देश इसके लिए 'पासपोर्ट कूरियर सेवा' भी देते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34UZU1W

No comments