Breaking News

रेलवे स्टेशन पर खाना पीना हुआ महंगा, नई दरें लागू

यूटिलिटी डेस्क. भारतीय रेलवे ने अपने सभी जन आहार केंद्र, रिफ्रेशमेंट रूम स्‍टेशन के स्‍टॉल्‍स जैसीयूनिटों में खाने- पीने के सामान के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। नए रेट तत्‍काल प्रभाव से लागू होंगे। जन आहार केंद्र, रिफ्रेशमेंट रूम स्‍टेशन के स्‍टॉल्‍स पर मिलने वाला खाना ट्रेनों की पैंट्री कार में मिलने वाले खाने की तुलना में 10 रुपएसस्ता होगा। आपको बता दें कि रेलवे की ओर से हाल ही में ट्रेनों में भी खाने के रेट बढ़ाने का ऐलान किया गया था।

आइटम रेट रुपए में(जीएसटी मिलाकर)
नास्ता(वेज) 35
नास्ता(नॉन वेज) 45
स्टैंडर्ड मील (वेज) 70
स्टैंडर्ड मील (एग करी) 80
स्टैंडर्ड मील (चिकन करी) 120
बिरयानी (वेज) -350 ग्राम 70
बिरयानी (एग) -350 ग्राम 80
बिरयानी (चिकन) -350 ग्राम 100
स्नैक्स मील - 350 ग्राम 50

ट्रेनों में भी मार्च अंत से महंगा हो जाएगा खाना
इंडियन रेलवे ने ट्रेन में चाय, नाश्‍ता और भोजन के रेट बढ़ाने का ऐलान पहले की हर दिया हैं। रेलवे बोर्ड ने राजधानी , शताब्दी और दुरंतो में चाय, नाश्ता और भोजन महंगा करने का सर्कुलर जारी कर दिया है। नए रेट मेल, एक्‍सप्रेस और दूसरी ट्रेनों में भी लागू होंगे। नया रेट चार्ज 28 मार्च 2020 से लागू होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YNyolT

No comments