देश की पहली लंबी दूरी की सीएनजी बस सर्विस शुरू, दिल्ली-देहरादून तक कर सकेंगे सफर
यूटिलिटी डेस्क. पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश में पहली लंबी दूरी की सीएनजी बस सर्विस शुरू की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली-देहरादून रुट पर चलने वानी इस बस सर्विस की शुरुआत की। उत्तराखंड ने इस बस सर्विस के लिए आईजीएल के साथ करार किया है। इसके तहत शुरुआती चरण में 5 सीएनजी बसों को चलाया जाएगा। इस बस सर्विस के लिए सरकार ने महिंद्रा एंड महिंद्रा और अमेरिका की Agility solution के साथ समझौता किया है।
एक बार रिफिल करने पर 1000 किमी से ज्यादा दूरी तय कर सकेगी बस
ऐसा दावा किया जा रहा है कि बस को एक बार रिफिल करने पर 1000 किमी से ज्यादा का सफर तय कर सकेगी। बस में कंपोजिट इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका भार मौजूदा सीएनजी सिलिंडर के मुकाबले करीब 70 फीसदी कम होगा। इस नए सिलिंडर में 225 से 275 किलोग्राम सीएनजी भरी जा सकेगी। जबकि अभी जो सीएनजी बसें मौजूद हैं, उनके सिलिंडर में 80 से 100 किलोग्राम तक ही सीएनजी भरी जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EMZoZo
No comments