Breaking News

गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र बना रहे हैं शुभ योग, खरीदारी और अन्य शुभ कामों के खास है दिन

जीवन मंत्र डेस्क.आज गुरुवार होने के साथ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जिससे मातंग नाम का योग बन रहा है। इसके साथ ही अष्टमी तिथि है। ज्योतिष में इसे शुभ तिथि माना गया है। इसके देवता सूर्य हैं। इसे भद्रा तिथि भी कहा जाता है। आज तिथि-नक्षत्र के संयोग से वाहन खरीदी और संपत्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ है। वहीं आज कुछ महत्वपूर्ण काम विजय और गोधूलि मुहूर्त एवं चौघड़िया मुहूर्त देखकर किए जा सकते हैं।

अभिजित मुहूर्त - ज्वेलरी, सम्पत्ति, नई मशीनरी और वाहन आदि खरीदी के लिए

  • सुबह - 11:42 से दोपहर 12:20 तक

विजय मुहूर्त - नए व्यवसाय की शुरुआत कोर्ट-कचहरी के मामले और प्रतियोगिता की तैयारी के लिए

  • दोपहर - 2:30 से दोपहर 3:15 तक

गोधूलि मुहूर्त - कोई भी मांगलिक प्रसंग या पूजा-पाठ आदि के लिए

  • शाम - 07:02 से शाम 07:30 तक

आज इन मुहूर्तों में भी कर सकते हैं शुभ काम।

चौघड़िया कब से कब तक
चर 09:15 10:42
लाभ 10:42 12:09
अमृत 12:09 13:35
शुभ 15:02 16:29
लाभ 19:29 21:02
शुभ 22:36 24:09

ये हैं आज के अशुभ समय - इनमें कोई शुभ काम न करें।

चौघड़िया कब से कब तक
रोग 06:21 07:48
उद्वेग 07:48 09:15
काल 17:56 19:29
काल 13:35 15:02
रोग 16:29 17:56


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thursday's planets are making auspicious days for auspicious yoga, shopping and other auspicious activities


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q16ApZ

No comments