Breaking News

ऑक्शन की तारीख, समय, स्थान और प्लेयर्स लिस्ट के बारे में जानिए, कौन से बड़े नाम होंगे शामिल

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 13वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। कई बड़े खिलाड़ियों का नाम फेहरिस्त में है। कुल 971 खिलाड़ियों ने इस साल ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 713 भारतीय जबकि 258 विदेशी थे। शॉट लिस्ट किए जाने के बाद यह संख्या 332 हो गई। आठ टीमें कुल 73 स्थानों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में हिस्सा लेंगी। इनमें 29 विदेशी शामिल हैं। कोलकाता में पहली बार आईपीएल प्लेयर ऑक्शन हो रहा है। एक दिन में यह पूरा हो जाएगा। .

तारीख, समय और जगह
कोलकाता में प्लेयर ऑक्शन होगा। यह दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा और अंतिम बोली लगने तक जारी रहेगा। यह साफ कर दिया गया है कि ऑक्शन प्रोसेस एक बार में ही यानी एक ही दिन में पूरी की जाएगी। प्लेयर्स का फाइनल ड्राफ्टिंग लिस्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। बीसीसीआई ने प्लेयर्स ऑक्शन का वक्त इसलिए बदला है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे लाइव देख सकें।

कहां देख सकते हैं आईपीएल लाइव ऑक्शन और स्ट्रीमिंग
हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैन्स में काफी उत्साह है। स्टार स्पोर्ट्स पर इसका सीधा प्रसारण यानी लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी आप इस मेगा इवेंट को देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1 पर हिंदी में इसका प्रसारण होगा। इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला पर भी टेलिकास्ट होगा। हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

प्रियम गर्ग पर भी रहेगी नजर
दो करोड़ के टॉप बेस प्राइस में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के साथ दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रखा गया है। इस बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। रॉबिन उथप्पा भारत के टॉप बेस प्राइस खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.5 करोड़ की लिस्ट में रखा गया है। पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिकने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट 1 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल हैं। इंडिया अंडर 19 के कप्तान प्रियम गर्ग और इसी टीम के यशस्वी जयसवाल पर भी प्रशंसकों की नजरें रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल ऑक्शन पहली बार कोलकाता में आयोजित किए जा रहे हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YGGEEb

No comments