यूटिलिटी डेस्क. घर में सोना रखना सुरक्षित नहीं माना जाता और अगर आप इसके लिए बैंक में लॉकर लेते हैं तो आपको इसका शुल्क देना होता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपका सोना तो सुरक्षित रहेगा ही साथ ही आप इससे पैसे भी कमा सकेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने रिवैम्प्ड गोल्ड डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। यह सोने की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। ग्राहक इस स्कीम के तहत अपने सोने या सोने के गहने की बैंक में एफडी कर सकता है। इससे सोना भी सुरक्षित रहता है और उस पर ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा एफडी किए गए सोने पर आपको संपत्ति कर भी नहीं देना होता। वहीं, जरूरत पड़ने पर इस एफडी के आधार पर लोन भी लिया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36QJNEk
No comments