यात्रियों को उनका तय स्टेशन आने से पहले नींद से जगाता है रेलवे, इसके लिए मिलती है खास सुविधा
यूटिलिटी डेस्क. कई बार रेल यात्रा के दौरान नींद ना खुलने के कारण यात्री निर्धारित स्टेशन से आगे निकल जाता है जिसके कारण उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म सुविधा से आप इस पेरशानी से बच सकते हैं। रेलवे ने डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म सेवा शुरू की है। इसके इसके अनुसार आधे घंटे पहले फोन कर यात्री को स्टेशन के बारे में बताया जाता है। पूछताछ सेवा पर आईवीआर से इस सुविधा को जोड़ते हुए अलार्म सेवा शुरू की गई है। कस्टमर केयर के प्रतिनिधि से 139 नंबर पर यात्री बात कर अलर्ट की सुविधा भी ले सकते हैं।
ऐसे उठा सकते हैं लाभ
- आईआरसीटीसी के 139 नंबर पर मोबाइल से कॉल या मैसेज किया जाएगा। कॉल रिसीव होने पर पहले भाषा का चयन होगा, उसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर दबाना होगा।
- 10 अंकों का पीएनआर नंबर यात्री से पूछा जाएगा। जिसे डायल करने के बाद कन्फर्म करने के लिए 1 डायल करना होगा। सिस्टम पीएनआर नंबर का सत्यापन कर गंतव्य स्टेशन के लिए अलर्ट फीड कर देगा।
- इसके बाद कंफर्मेशन का एसएमएस मिलेगा। गंतव्य आने से पहले मोबाइल पर कॉल आएगी। प्रति अलर्ट एसएमएस का चार्ज 3 रुपए लगेगा। इसी तरह कॉल के लिए भी शुल्क देना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OFOAlJ
No comments