Breaking News

दक्षिण अफ्रीका के शम्सी ने कैच लेने के बाद मैदान पर जादू दिखाया, रुमाल को छड़ी बना दी

खेल डेस्क. क्रिकेट में विकेट और कैच लेने के बाद खिलाड़ी अपने अंदाज में जश्न मनाते हैं। लेकिन म्जांसी सुपर लीग (एमसीएल) में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरैज शम्सी ने मैदान पर जादू दिखाकर सबको हैरान कर दिया। शम्सी ने विहाब लुब्बे का कैच लेने के बाद अपने हाथ में पकड़े रुमाल को छड़ी में बदल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दक्षिण अफ्रीका की एमसीएल में यह मैच बुधवार को पार्ल रॉक्स और डरबन हीट के बीच खेला गया। शम्सी पार्ल टीम की ओर से खेल रहे थे। उन्होंने हर्डुस विल्जोएन की गेंद पर विहाब लुब्बे का कैच लिया था। लुब्बे ने आउट होने से ठीक पहले वाली गेंद पर बाउंड्री लगाकर डांस किया था।

हालांकि, शम्सी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में पार्ल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में डरबन ने 4 विकेट पर 197 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम की ओर से एलेक्स हालेस ने 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरैज शम्सी ने हर्डुस विल्जोएन की गेंद पर विहाब लुब्बे का कैच लेने के बाद जादू दिखाया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rjl5NF

No comments