यूटिलिटी डेस्क. विदेश में पढ़ाई करने का फैसला आम तौर पर काफी रिसर्च के बाद लिया जाता है। बड़ी राशि का खर्च होना इसके पीछे की बड़ी वजह होती है। विदेश में पढ़ना विद्यार्थियों के लिए रोचक अनुभव होता है, लेकिन वे दूसरे देश में अपना ख्याल रखने के लिए अकेले होते हैं लिहाजा इसमें चुनौतियां भी खूब होती हैं। लेकिन, तब क्या होता है जब आप पासपोर्ट खोने, फ्लाइट मिस करने या आपातकालीन मेडिकल खर्च जैसे अप्रिय वाकयों से रू-ब-रू होते हैं? ऐसी परिस्थितियों में स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस काफी मददगार साबित हो सकता है। भारतीय छात्रों के लिए पसंदीदा कई देशों में यह इंश्योरेंस अनिवार्य भी है। कुछ ऐसे पहलू हैं जिन पर विचार कर आप एक अच्छे स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस का चुनाव कर सकते हैं। स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि यह विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के अधिकांश जोखिम को कवर करे। इसमें विदेश प्रवास के दौरान स्वास्थ्य और ट्रैवल से जुड़े जोखिम को कवर किया जाता है। साथ ही यह टाली न जा सकते वाली परिस्थितियों में छात्रों के परिवार के लिए भी कवर प्रदान करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LxKs5a
No comments