Breaking News

गरीबों को कंबल बांटने का वीडियो शेयर कर ट्रोल हुईं नुसरत, लोगों ने कहा-वीडियो बनाने की क्या जरूरत थी?

बॉलीवुड डेस्क. अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां ने गरीबों को कंबल बांटे हैं। उन्होंने कंबल बांटने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें दिखाई देता है किएक बस्ती में नुसरत और उनके पति निखिल कंबल बांटने पहुंचते हैं तो लोग उन्हें घेर लेते हैं और कंबल पाकर खुशी जताते हैं। नुसरत ने वीडियो शेयर करते हुएलिखा -"हर त्योहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है। सभी को अपने प्यार से बांधे रखें। वंचितों से लेकर सेक्स वर्कर्स तक के लिए, हर कोई खुशी का हकदार है। दयालुता मुफ्त है, इसलिए इसे हर जगह फैलाएं।

लोग कर रहे ट्रोल: सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ नुसरत की इस पहल की तारीफ करते हुए उन्हें दुआ दे रहे हैं तो कुछ कंबल बांटने के दौरान वीडियो बनाए जाने से नाराज हैं और नुसरत को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-''इसे शूट करने की क्या जरूरत थी?? आप सिर्फ लोगों को यह दिखाना चाहती हैं तो आप कितनी दयालु हैं? अच्छा पब्लिसिटी स्टंट है।'' एक और यूजर ने लिखा-''सामाजिक कार्य अच्छी बात है और मैं इसकी सराहना करता हूं लेकिन क्या आपको पब्लिसिटी चाहिए?'' एक अन्य यूजर ने लिखा-''कृपया दिखावा न करें, यह अच्छा काम है जो आप कर रही हैं लेकिन यह कैमरे के बिना भी किया जा सकता है।'' वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नुसरत के पक्ष में लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-''हमें आप पर गर्व है। एकऔर यूजर ने लिखा-''भगवान आपको सुखी रखे, आप बहुत अच्छा काम कर रही हैं।''

बशीरहाट से सांसद हैं नुसरत: बंगाली मुस्लिम परिवार में जन्मी नुसरत ने 2011 में फिल्म 'शोत्रू' से स्थानीय सिनेमा में कदम रखा। वे अब तक 18 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2019 में वे राजनीति में सक्रिय हुईं और तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सायंतन बासु को करीब 3.50 लाख वोटों से हराया। इसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की, जो काफी चर्चा में रही थी। अलग धर्म में की गई इस शादी के चलते वे कुछ मुस्लिम संगठनों के निशाने पर रही थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nusrat Jahan trolled by sharing a video of distributing blankets to the poor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35OiBWp

No comments