1 मार्च से 130 रुपए में मिलेंगे 200 चैनल फ्री, अभी मिल रहे 100
यूटिलिटी डेस्क. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया(TRAI) ने केबल नेटवर्क ग्राहकों को नए साल पर बड़ी सौगात देते हुए नई टैरिफ लिस्ट जारी की है, जिसमें ग्राहक को अब 130 रुपए में 200 चैनल फ्री मिलेंगे। इससे पहले जबकि पहले 130 रुपए में 100 चैनल फ्री मिलते थे। यह व्यवस्था 1 मार्च 2020 से लागू होगी। यही नहीं ट्राई ने एक और बदलाव यह किया है कि 12 रुपए से ज्यादा कीमत वाले चैनल बुके का हिस्सा नहीं होंगे। कंपनियों को टैरिफ की जानकारी 15 जनवरी को वेबसाइट पर डालनी होगी।
ट्राई ने बीते साल नई ब्राडकास्ट टैरिफ व्यवस्था लागू की थी। इसमें दर्शकों को सिर्फ उन्हीं चैनलों के लिए भुगतान करना पड़ता है, जिन्हें वे देखना चाहते हैं। पहले ब्रॉडकास्टर्स पैकेज में चैनल देते थे, यानि मनपसंद चैनल देखने के लिए कुछ ऐसे चैनल्स के लिए भी पैसे देने पड़ते थे जिन्हे आप नहीं चुनते थे।
ट्राई ने जब नई ब्राडकास्ट टैरिफ व्यवस्था लागू की थी, उसमें टीवी दर्शकों को 100 फ्री टू एयर चैनल दिए गए थे। इनमें 26 चैनल दूरदर्शन के हैं। इसके लिए उन्हें टैक्स हटाकर 130 का भुगतान करना था। इसके अतिरिक्त अपने मनपसंद चैनल के देखने के लिए तय रकम का पेमेंट करना पड़ता है। सभी प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने अपने पैकेज एनाउंस कर रखे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZGzbWd
No comments