Breaking News

तमिल एक्टर विजय ने रजनीकांत को पीछे छोड़ा, एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस ली

बॉलीवुड डेस्क.सुपरस्टार विजय तमिल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय को 'थलपथी 65' के लिए सन पिक्चर्स ने 100 करोड़ रुपए में साइन किया है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।इससे पहले मेगास्टार रजनीकांत सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार थे। उन्होंने पोंगल के मौके पर रिलीज होने जा रही 'दरबार' के लिए 90 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सन पिक्चर्स ने फीस का 50 फीसदी यानी 50 करोड़ रुपए फीस दे चुके हैं। फिल्म के लिए दो डायरेक्टरों के नामों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन मेकर्स वेत्रीमारन के साथ काम करना चाहते हैं। वेत्रीमारन ने हाल ही में 'असुरन' जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट की थी।

फिलहाल विजय फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ 'मास्टर' के लिए शूट कर रहे हैं। फिल्म में एक्टर कॉलेज प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं। यह पहला मौका है जब विजय और विजय सेतुपति पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tamil actor Vijay overtakes Rajinikanth, charges Rs 100 crore for a film


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZSXqAu

No comments