Breaking News

शाहिद कपूर फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल, चेहरे पर आए 13 टांके

बॉलीवुड डेस्क. चंडीगढ़ में 'जर्सी' की शूटिंग कर रहे शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शूट के दौरान तेज गेंद का शिकार हुए शाहिद को 13 टांके आए हैं। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला के मुताबिक हादसे की खबर सुनकर पत्नी मीरा कपूर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गईं हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंद से चोट लगने के बाद एक्टर का निचला होंठ बुरी तरह कट गया है। इसके अलावा उनकी ठुड्डी पर सूजन आ गई है। बताया जा रहा है कि सूजन रहने तक शाहिद शूटिंग जारी नहीं रख पाएंगे। फिल्म में उनके पंकज कपूर मेंटर का किरदार निभा रहे हैं।

साल 2019 दिसंबर में भी शाहिद गंभीर रूप से बीमार पड़ चुके हैं। उस समय भी एक्टर के खराब स्वास्थ्य के चलते शूटिंग को लंबे समय के लिए रोका गया था। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्ननौरी और निर्माता अमन गिल शाहिद की काम को लेकर डेडिकेशन की तारीफ कर चुके हैं।

बढ़ते तापमान में भी करते रहे शूटिंग
अमन ने हाल ही में बताया था कि शूट पर सभी को इस बात का अहसास हो रहा था कि ठंड बढ़ रही है। बढ़ते तापमान के बावजूद शाहिद पूरी तरह फोकस्ड थे, उन्होंने पूरी यूनिट को सपोर्ट किया और ठंड से शूट प्रभावित नहीं होने दिया।एक प्रोफेशनल कलाकार होने के नाते उन्हें इस बात का महत्व पता था कि दिए हुए समय में शूट पूरा करना जरुरी होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shahid Kapoor seriously injured during shooting of film 'Jersey', 13 stitches on his face


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a1bNra

No comments