Breaking News

फेडरर 15वीं बार सेमीफाइनल में, 100वीं रैंकिंग वाले सैंडग्रीन को साढ़ें 3 घंटे में 5 सेटों में हराया

खेल डेस्क. 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने अमेरिका के टेनिस सैंडग्रीन को 5 सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 2-6, 2-6, 7-6(8), 6-3 से हराया। फेडरर इस टूर्नामेंट में 15वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। पिछली बार वे 2018 में अंतिम-4 तक पहुंचे थे। 100वीं रैंक के सैंडग्रीन ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर को तीन घंटे से ज्यादा समय तक खेलने पर मजबूर किया।

दिन का दूसरा क्वार्टरफाइनल वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच और कनाडा के मिलोस राओनिक के बीच होगा। इस मुकाबले में जीतने वाला खिलाड़ी सेमीफाइनल में फेडरर केखिलाफ खेलेगा। माना जा रहा है कि जोकोविच आसानी से राओनिक के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे। ऐसे में सेमीफाइनल मैच फेडरर और जोकोविच के बीच हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roger Federer vs Tennys Sandgren and Novak Djokovic VS Milos Raonic Raonic Quarter-Final Australian Open 2020 Result Today Latest Tennis News and Updates on Melbourne Park


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O6s84n

No comments