Breaking News

रियाल 16वीं बार स्पेनिश सुपर कप के फाइनल में, पीएसजी फ्रेंच लीग कप के अंतिम-4 में पहुंचा

खेल डेस्क. स्पेन के क्लब रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश सुपर कप के सेमीफाइनल में वेलेंसिया को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह 16वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। वह 2017 के बाद खिताबी मुकाबले में पहुंचा। पिछली बार 2017 में उसने फाइनल में बार्सिलोना को हराया था। दूसरी ओर, फ्रेंच लीग कप में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने सेंट एटिएन को 6-1 से हरा दिया। उसके लिए मॉरो इकार्डी ने हैट्रिक गोल किया। टीम के लिए स्टार फुटबॉलर नेमार और किलियन एम्बाप्पे ने भी स्कोर किया।

रियाल के लिए टोनी क्रूज ने 39वें, इस्को ने 39वें और लुका मौड्रिच ने 65वें मिनट में गोल किया। क्रूज ने कॉर्नर किक पर डायरेक्ट गोल किया। दाएं पैर से उन्होंने शॉट मारा और गेंद सीधे गोलपोस्ट में चली गई। वेलेंसिया के लिए एकमात्र गोल डेनियल पेरेजो ने पेनल्टी पर इंजरी टाइम (90+2 मिनट) में किया। सर्जियो रेमोस के हाथ में गेंद लगने के कारण वेलेंसिया को पेनल्टी मिली थी।

मॉरो इकार्डी।

इकार्डी ने दूसरे मिनट में ही मैच का पहला गोल किया
पीएसजी के लिए मैच का पहला गोल इकार्डी ने दूसरे मिनट में किया। इसके बाद नेमार ने 39वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। एटिएन के जेसी माउलिन ने 44वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। इससे हाफटाइम तक पीएसजी की टीम 3-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में उसने लगातार अटैक किए। 49वें और 57वें मिनट में इकार्डी ने गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। एम्बाप्पे ने 67वें मिनट में गोल किया। एटिएन के लिए इकलौता गोल 71वें मिनट में योहान काबाए ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुका मौड्रिच ने रियाल मैड्रिड का तीसरा गोल किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TcG2FH

No comments