एचडीएफसी बैंक ने जारी किया अलर्ट, 18 जनवरी को बंद रहेंगी नेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी सभी सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क. देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को एसएमएस (SMS) कर अलर्ट कर कहा है कि 18 जनवरी 2020 को ग्राहक बैंक की नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, फोन बैंकिंग और आईवीआर पर क्रेडिट कार्ड जैसी सर्विस का लाभ नहीं ले सकेंगे। एचडीएफसी बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को सूचित किया है कि शेड्यूल मेंटेनेंस की वजह से 18 जनवरी 2020 को रात 1 बजे से दोपहर 12 बजे तक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, फोन बैंकिंग और IVR पर क्रेडिट कार्ड सर्विस बंद रहेंगी।
पिछले महीने 2 दिन बंद रही थी मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग सुविधा
बता दें कि पिछले महीने तकनीकी खराबी की वजह से एचडीएफसी बैंक की मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग सुविधा 2 दिनों तक ठप्प रही थी। बैंक ने ट्वीट करके लिखा था कि तकनीकी गडबड़ी के कारण सर्विस प्रभावित है।
31 जनवरी और 1 फरवरी को रहेगी बैंककर्मियों कीहड़ताल
देशभर के ज्यादातर बैंककर्मी 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। नौ बैंक यूनियनों की यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बुधवार को वार्ता विफल रहने के बाद यह घोषणा की। 8 जनवरी को भारत बंद के साथ ही करीब 6 बैंक यूनियनों ने हड़ताल की थी, उस दिन ज्यादातर बैंक बंद थे और जो खुले थे वहां भी कामकाज पर असर पड़ा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TqhicS
No comments