Breaking News

अंडर-19 वर्ल्ड कप आज से; 16 टीमें 48 मैच खेलेंगी, 4 बार के चैंपियन भारत का पहला मैच 19 जनवरी को श्रीलंका से

खेल डेस्क. अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप आज से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहा है। इसमें16 टीमें 48 मैच खेलेंगी। सेमीफाइनल 4 और 6 फरवरी, जबकि फाइनल9 फरवरी को होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होगा। इससे पहले उद्धाटन समारोह हुआ, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।मौजूदा चैंपियन भारत कोएक बार फिर खिताब काप्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम सबसे ज्यादा 4 बार चैंपियन बनी है। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी हैं।भारतीय टीम अपना पहला मैच श्रीलंका से 19 जनवरी को खेलेगी।

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नाइजीरिया और वेस्टइंडीज हैं। ग्रुप-सी में बांग्लादेश, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे हैं, जबकि ग्रुप-डी में अफगानिस्तान, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात हैं। नाइजीरिया और जापान ने पहली बार क्वालिफाई किया है।

भारत के ग्रुप मुकाबले
(दोपहर 1.30 बजे से)
भारत बनाम श्रीलंका 19 जनवरी
भारत बनाम जापान 21 जनवरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड 24 जनवरी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पिछला खिताब जीता था

अंडर-19 का यह 13वां वर्ल्ड कप होगा। फरवरी 2018 में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। तब टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ थे। फाइनल में मनजोत कालरा ने नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।भारतअब तक 4, ऑस्ट्रेलिया ने 3, पाकिस्तान ने 2 और इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज एवं साउथ अफ्रीका 1-1 बार यह विश्व कप जीत चुके हैं।हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सुपर लीग में पहुंचेंगी। चार शहरों और आठ मैदानों पर कुल 24 मैच खेले जाएंगे।

चारों ग्रुप की टीमें

ग्रुप-ए ग्रुप-बी ग्रुप-सी ग्रुप-डी
भारत ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान अफगानिस्तान
श्रीलंका इंग्लैंड बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका
न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे यूएई
जापान नाइजीरिया स्कॉटलैंड

कनाडा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/360ZVC7

No comments