Breaking News

संजु सैमसन के नाम अनोखा भारतीय रिकॉर्ड, दो टी-20 के बीच सबसे ज्यादा 73 मैचों का अंतर

खेल डेस्क. विकेटकीपर बल्लेबाज संजु सैमसन ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पुणे टी-20 खेलते हुए अनोखा भारतीय रिकॉर्ड कायम किया। टीम इंडिया से 2015 में बाहर होने के बाद संजु को 73 टी-20 के अंतराल के बाद प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। उनके बाद उमेश यादव हैं, जिन्हें 2012-18 के बीच 65 मैचों के अंतराल के बाद टीम में मौका मिला था।

विश्व में यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉय डेनली के नाम है। उन्हें टीम में वापसी के लिए 2010 से 18 के बीच 79 मैचों का इंतजार करना पड़ा था। इस लिस्ट में संजू चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक दो इंटरनेशनल टी-20 में 25 रन बनाए हैं। संजु ने पिछला और पहला मैच 19 जुलाई 2015 के जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजु सैमसन ने पिछला और पहला मैच 19 जुलाई 2015 के जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tPC76K

No comments