Breaking News

वैष्णो देवी में 2019 में पिछले 3 साल में पहुंचे सबसे कम श्रद्धालु

यूटिलिटी डेस्क. माता वैष्णों देवी के दर्शन करने वर्ष 2019 में 79,40,064 श्रद्धालु पहुंचे। यह कड़ा पिछले तीन साल में सबसे कम है। श्राइन बोर्ड के मुताबिक, साल 2018 में 85,86,541, जबकि साल 2017 में 81,78,318 श्रद्धालु पहुंचे थे। 2012 में यहां अब तक के सर्वाधिक 1.04 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि 2011 में यह संख्या 1.01 करोड़ रही थी। यात्रियों की सहूलियत के लिए पिछले साल 5 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी।


वंदे भारत एक्सप्रेस को 5 अक्टूबर को दिल्ली से कटरा के बीच चलाया गया था। इससे दिल्ली से कटरा के बीच का सफर महज 8 घंटे में पूरा हो जाता है। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में अंबाला, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशन पर ठहराव हैं। यह ट्रेन वातानुकूलित (एसी) है और इसे बुलेट ट्रेन के आकार में डिजायन किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
vaishno devi has the lowest number of devotee in 2019 the last 3 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36lDqcf

No comments