Breaking News

बजट 2020 में ऑटो इंडस्ट्री और आयकर को लेकर हो सकती हैं कई अहम घोषणाएं

यूटिलिटी डेस्क. मार्केट बजट से पहले वित्त मंत्री की घोषणाओं के लेकर ज्यादा सतर्कता दिखाने वाला है। लगभग सभी इंडस्ट्री की ओर से छूट की मांग की गई है। हमें संदेह है कि वित्त मंत्रालय के लिए सभी मांगों को पूरा करना संभव होगा। इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को बहुत ज्यादा रेवेन्यू छोड़ना होगा और बैलेंस शीट इसकी इजाजत देने की स्थिति में नहीं है।


हमारे मत के अनुसार बजट में कुछ अहम पहलुओं पर फोकस किया जाएगा। इनमें से एक अहम पहलू टैक्स को लेकर है। लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा पहुंचेगा तो अर्थव्यवस्था में खर्च भी बढ़ेगा। दूसरा अहम पहलू यह होगा कि सरकार फंड को कितनी तेजी से खर्च करती है। इससे विभिन्न प्रोजेक्ट पर तेजी से काम होगा। ऑटो और ऑटो एंसिलरी के लिए इस बजट में सुधार के बेहतर प्रावधान होंगे। पर्सनल इनकम टैक्स को कम करने की उम्मीद ऑटोमोबाइल कंपनियों की डिमांड में इजाफा करेगी। इसके अलावा नए कॉमर्शियल वाहन खरीदने के मौके भी बढ़ेंगे क्योंकि नई स्क्रैपेज पॉलिसी से भी इसे बल मिलेगा।


चुनिंदा एचएफसी में निवेश का अच्छा मौका
सरकार इस बजट में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी की प्रवाह बढ़ाएगी। एनबीएफसी सेक्टर में पर्याप्त पूंजी वाले एनबीएफसी को पब्लिक डिपोजिट का एक्सेस दिया जा सकता है। कुछ हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां 20% की दर से बढ़ रही है। चुनिंदा कंपनियों के स्टॉक्स खरीदे जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
budget 2020 ; Several important announcements can be made in the budget 2020 regarding the auto industry and income tax.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ROpuS5

No comments