रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति
खेल डेस्क. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उलबल्धि हासिल करने वाले वे पहले व्यक्ति हैं। रोनाल्डो से ज्यादा सिर्फ इंस्टाग्राम के खुद के ही सबसे ज्यादा 33 करोड़ फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर अमेरिका की सिंगर अरिना ग्रांदे हैं। उन्हें 17.3 करोड़ फेन्स फॉलो करते हैं।
टॉप-10 लिस्ट में रोनाल्डो के अलावा अर्जेंटिना के लियोनेल मेसी 8वें और ब्राजील के फुटबॉलर नेमार 10वें नंबर पर हैं। मेसी के 14.1 करोड़ और नेमार के 13.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इनके अलावा हॉलीवुड स्टार और रेसलर ड्वेन जॉनसन 17 करोड़ फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/318jHL3
No comments