Breaking News

आज से मुंबई में 24 घंटे खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट और मॉल, ले सकेंगे नाइटलाइफ का मजा

यूटिलिटी डेस्क. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज से आधी रात से कुछ इलाकों में मॉल और मल्टीप्लेक्स खुले रहेंगे। यह करीब 28 साल बाद प्रायोगिक तौर पर किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार का अनुमान है कि इससे अगले तीन साल में कम से कम 5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इन व्यवसाय में लगे लोगों की मासिक आय कम से कम 10 हजार रुपए से 50 हजार रुपए तक बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

शराब पीने की अनुमति नहीं

सरकार का मानना है कि नाइटलाइफ शुरू होने से लाखों लोगों का रोजगार मिलेगा। हालांकि, नाइटलाइफ के दौरान लोगों को शराब पीने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही रिहायशी इलाकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। फिलहाल मुंबई के 25 मॉल्स को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी गई है।


सीसीटीवी से रहेगी नजर
मुंबई में नाइटलाइफ शुरू करने को लेकर सरकार ने सुरक्षा के संबंध में कई सुधार किए हैं। जो दुकान, होटल और रेस्टोरेंट रात में खुलेंगे, वहां पार्किंग और सीसीटीवी की व्यवस्था अनिवार्य होगी। सीसीटीवी लगाने के लिए पुलिस ने स्थानों की पहचान शुरू कर दी है।


7 साल पहले आया था प्रस्ताव
मुंबई में नाइटलाइफ शुरू करने का प्रस्ताव 2013 में पारित हुआ था, जिले मुंबई पुलिस आयुक्त ने 2015 में मंजूरी दी थी। 2017 में यह प्रस्ताव विधानसभा से भी मंजूरी हो चुका था लेकिन इसे गृह विभाग की मंजूरी की इंतजार था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
night life; Hotels, restaurants and malls to open 24 hours in Mumbai from today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/311D88A

No comments