Breaking News

26 जनवरी से मुंबई में 24 घंटे खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट और मॉल, ले सकेंगे नाइटलाइफ का मजा

यूटिलिटी डेस्क. 26 जनवरी से मुंबई में होटल, मॉल्स, दुकानें और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुल सकेंगे। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी, मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे के साथ बैठक के बाद इस योजना को हरी झंडी दी है। इस फैसले के बाद लोग यहां विदेश की तर्ज पर नाइटलाइफ का मजा ले सकेंगे। सरकार का मानना है कि नाइटलाइफ शुरू होने से लाखों लोगों का रोजगार मिलेगा। हालांकि, नाइटलाइफ के दौरान लोगों को शराब पीने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही रिहायशी इलाकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। फिलहाल मुंबई के 25 मॉल्स को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी गई है।


सीसीटीवी से रहेगी नजर
मुंबई में नाइटलाइफ शुरू करने को लेकर सरकार ने सुरक्षा के संबंध में कई सुधार किए हैं। जो दुकान, होटल और रेस्टोरेंट रात में खुलेंगे, वहां पार्किंग और सीसीटीवी की व्यवस्था अनिवार्य होगी। सीसीटीवी लगाने के लिए पुलिस ने स्थानों की पहचान शुरू कर दी है।


7 साल पहले आया था प्रस्ताव
मुंबई में नाइटलाइफ शुरू करने का प्रस्ताव 2013 में पारित हुआ था, जिले मुंबई पुलिस आयुक्त ने 2015 में मंजूरी दी थी। 2017 में यह प्रस्ताव विधानसभा से भी मंजूरी हो चुका था लेकिन इसे गृह विभाग की मंजूरी की इंतजार था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30zTMf7

No comments