Breaking News

मां बनने के 2 साल बाद सानिया की शानदार वापसी, होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के डबल्स में जीत दर्ज की

खेल डेस्क. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (33) ने मां बनने के 2 साल बाद मंगलवार को शानदार वापसी की। उन्होंने होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में यूक्रेन की पार्टनर नादिया किचेनॉक के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने जॉर्जिया की ओक्साना कलशनिकोवा और जापान की मियु कातो की जोड़ी को 2-6, 7-6, 10-3 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा और 41 मिनट चला। इस जीत के साथ सानिया-नादिया की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई।

छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया का निकाह 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुआ था। अक्टूबर 2018 में सानिया ने बेटे को जन्म दिया था। सानिया पिछली बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में खेली थीं। उनकी सर्वश्रेष्ठ सिंगल रैंकिंग 27 है, जो उन्होंने 2007 में हासिल की थी। सानिया डबल्स रैंकिंग में नंबर-1 रह चुकी हैं।

मैच के दौरान सानिया के परिजन और बेटा साथ रहे

जीत के बाद सानिया ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे जीवन का एक और खास दिन है। काफी दिन बाद मेरे पहले मैच में परिजन और बेटा साथ में रहे। मैंने मैच में जीत दर्ज की। इतना प्यार पाकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।’’टूर्नामेंट मेंसानिया और नादियाका अगला मुकाबला बुधवार कोअमेरिका की वेनिया किंग और क्रिस्टिना मैकहाले से होगा।

सानिया की वापसी आसान नहीं रही

टूर्नामेंट से पहले सानिया ने भास्कर से इंटरव्यू में कहा था कि लंबे गैप के बाद वापसी के लिए वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘मां बनने के बाद पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लूंगी। मैं अब रोजाना करीब पांच घंटे टेनिस बॉल के साथ प्रैक्टिस कर रही हूं। प्रेगनेंसी के बाद मैंने डाइट पर काफी ध्यान दिया है। मैंने शुरुआत में अपने डाइट से शुगर को हटाया था। लेकिन मैं मेडिटेशन में विश्वास रखती हूं, इसलिए सच बताऊं तो मैं सब कुछ खाती हूं, जो मुझे पसंद होता है।’’


सानिया बताती हैं कि बच्चे की वजह से सोने का कोई तय पैटर्न या वक्त नहीं है। इसके बावजूद वे सुबह 7 बजे उठ जाती हैं। वे रोजाना करीब पांच घंटे जिम करती थीं। करीब 100 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज करती थीं, फिर एक घंटे किक बॉक्सिंग। सानिया करीब एक घंटे पाइलेट्स (एक प्रकार की एक्सरसाइज जिसे शरीर लचीला और मांसपेशियां मजबूत बनाने के लिए किया जाता है) करती थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सानिया मिर्जा पिछली बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में खेली थीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FNv6GE

No comments