Breaking News

2 साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटीं सानिया डबल्स के फाइनल में, नादिया के साथ मिलकर तमारा-मैरी की जोड़ी को हराया

होबार्ट.सानिया मिर्जा और यूक्रेन की नादिया किचेनॉक की जोड़ी शुक्रवार को होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स के फाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में इस जोड़ी ने तमारा जिदानसेक-मैरी बूजकोवा की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6(3), 6-2 से हराया। उन्होंने गुरुवार को अमेरिकन जोड़ी वेनिया किंग और क्रिस्टिना मैकहाले को 6-2, 4-6, 10-4 से हराया था।

सानिया ने मां बनने के दो साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने अपने पहले डबल्स मैच में जॉर्जिया की ओक्साना कलशनिकोवा और जापान की मियु कातो की जोड़ी को 2-6, 7-6, 10-3 से हराया था।

सानिया नेअक्टूबर 2017 में पिछला टूर्नामेंट खेला था

6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया ने पिछला टूर्नामेंट अक्टूबर 2017 में खेला था। तब वे चाइना ओपन में उतरी थीं। इस भारतीय खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ सिंगल रैंकिंग 27 है, जो उन्होंने 2007 में हासिल की थी। सानिया डबल्स रैंकिंग में नंबर-1 रह चुकी हैं। उनका निकाह 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुआ था। अक्टूबर 2018 में सानिया ने बेटे इजहान को जन्म दिया था। इसके बाद से ही वे टेनिस कोर्ट से दूर थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सानिया मिर्जा ने मां बनने के दो साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी की। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30zoZiz

No comments