Breaking News

31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंककर्मियों की रहेगी हड़ताल, 2 फरवरी को रविवार होने के कारण बंद रहेंगे बैंक

यूटिलिटी डेस्क. देशभर के ज्यादातर बैंककर्मी 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। नौ बैंक यूनियनों की यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बुधवार को वार्ता विफल रहने के बाद यह घोषणा की। 8 जनवरी को भारत बंद के साथ ही करीब 6 बैंक यूनियनों ने हड़ताल की थी, उस दिन ज्यादातर बैंक बंद थे और जो खुले थे वहां भी कामकाज पर असर पड़ा था।


लगातार 3 दिन बैंक बं रहने से बढ़ेंगी मुसीबतें
31 जनवरी 2020 को शुक्रवार है। 1 फरवरी 2020 को शनिवार है और 2 फरवरी को रविवार है। इसलिए लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहे तो ब्रांच में कामकाज पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। एटीएम में भी कैश की किल्लत बढ़ सकती है। हालांकि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग सामान्य रूप से कार्य करने की संभावना है।


मागें न माने ताने पर हर महीने होगी हड़ताल
बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांग पर मार्च तक कोई फैसला नहीं आया तो बैंक कर्मचारी से 1 अप्रैल से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पहले यूनियनों ने लगातार तीन दिन 11, 12 और 13 मार्च को भी बैंक ने हड़ताल करने का फैसला किया है। ऐसे में हड़ताल से पहले ही ग्राहक बैंक से संबंधित अपने जरूरी काम निपटा लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bank strike on 31th January and 2nd February


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2st00Ro

No comments