Breaking News

आयुषग्राम भारत में भर्ती के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, आवेदकों से वसूले जा रहे 350 रुपए

यूटिलिटी डेस्क. केंद्र ने आयुषग्राम एनएचआरएम वेलनेस सेंटर में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी से लोगों को बचने की सलाह दी है। आयुष मंत्रालय ने कहा कि जारी धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने सभी आयुष पेशेवरों या आवेदकों से सतर्क रहने की अपील की है। आवेदन के नाम पर लोगों से 350 रुपए फीस के रूप में भी वसूले जा रहे हैं।


ऑनलाइन मांगे जा रहे आवेदन
आयुष मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि एक संदिग्ध विज्ञापन के जरिए कुछ लोगों आयुषग्राम भारत में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। यह लोग https://ift.tt/2RryjSH लिंक पर आयुष पेशेवरों से आवेदन मांग रहे हैं। मंत्रालय ने कहा है कि वह इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है।मंत्रालय ने कहा है कि आधिकारिक वेबसाइट एनआईसी/जीओवी.इन प्लेटफॉर्म पर होस्ट की गई हैं। केवल इन्ही वेबसाइट पर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होती है।


350 रुपए की ले रहे आवेदन फीस
आयुष मंत्रालय की ओर से दिए गए आवेदन लिंक पर फीस जमा करने का लिंक मिला। इस लिंक पर क्लिक करने पर पता चला कि प्रत्येक आवेदक से आवेदन फीस के नाम पर 350 रुपए लिए जा रहे हैं। यह फीस payumoney के गेटवे से ली जा रही है, जबकि सरकार किसी भी भर्ती की आवेदन फीस अधिकांश तौर पर शेडयूल्ड बैंक के गेटवे के जरिए लेती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ministry of ayush issues notice of caution to recruitment fraud


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uAawqA

No comments