Breaking News

विवाद को कंगना ने बताया कॉलेज गैंगवार, बोलीं- ऐसे लोगों को हिरासत में लेकर 4-4 झापड़ लगाने चाहिए

बॉलीवुड डेस्क. जेएनयू विवाद को अभिनेत्री कंगना रनोट ने कॉलेज गैंगवार बताया है। उन्होंने सलाह दी है कि इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की बजाय इससे जुड़े लोगों को हिरासत में लेना चाहिए और 4-4 झापड़ रशीद करने चाहिए। कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वे एक इंटरव्यू में बात कर रही थीं।

कॉलेज में गैंगवार होना स्वाभाविक: कंगना

कंगना ने जेएनयू विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जेएनयू में स्टूडेंटस पर हुए हमले की छानबीन चल रही है। मैंने इस मुद्दे में यही देखा कि वहां पर दो तरह के लोग हैं। एक एबीवीपी वाले और दूसरे जेएनयू वाले। ये दो तरह के यूनियन हैं। कॉलेजों में गैंगवार होना आम बात है। जब मैं चंडीगढ़ में पढ़ रही थी और जिस गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी, उसके पास ही एक ब्वॉयज हॉस्टल भी था। वहां यह स्थिति थी कि खुल्लम-खुल्ला मर्डर तक हो जाते थे। एक बार जिस लड़के का मर्डर होने वाला था, वह हमारे होस्टल गेट के अंदर कूद गया। उसे हमारे मैनेजर ने बचाया था।"

'गैंगवार में दोनों ओर के लोग घायल होते हैं'

कंगना आगे कहती हैं, "मेरा मानना है कि इस तरह की गैंगवार में दोनों ओर के लोग घायल होते हैं। इसे चलाने वाले बहुत ही आक्रामक होते हैं। क्या यह राष्ट्रीय मुद्दा बनने के लायक है? बिल्कुल नहीं। इस तरह के लोगों पुलिस को हिरासत में लेकर चार-चार झापड़ लगाने चाहिए, ताकि उनकी सारी हेकड़ी निकल जाए। हर गली, मोहल्ले, कॉलेज में इस तरह के गुंडे मिल जाएंगे। इसलिए इसे राष्ट्रीय मुद्दा न बनाएं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut: Bollywood Actress Kangana Ranaut Reaction On Delhi JNU Violence


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N9AF5Z

No comments