Breaking News

आर्सेनल 64 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेला, फिर भी अंक तालिका में 6 स्थान ऊपर चेल्सी को 2-2 की बराबरी पर रोका

खेल डेस्क. इंग्लिश प्रीमियर लीग में मंगलवार देर रात आर्सेनल की टीम ने चेल्सी के 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। चेल्सी के होमग्राउंड स्टैमफोर्ड ब्रीज स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आर्सेनल की टीम 64 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेली। उसके डिफेंडर डेविड लुईज को 26वें मिनट में रेफरी ने रेड कार्ड दिखा दिया। वे मैच से बाहर हो गए। लुईस पहले चेल्सी के लिए खेलते थे। मैच में जब तक वे मैदान पर रहे दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। दर्शक उनके बाहर होने पर जश्न मनाते दिखाई दिए।

मैच का पहला गोल चेल्सी के जोर्गिन्हो ने 28वें मिनट में पेनल्टी पर किया। हाफटाइम तक चेल्सी 1-0 से आगे था। हाफटाइम के बाद आर्सेनल के युवा खिलाड़ियों ने एकजुटता दिखाई। उन्होंने डिफेंड के साथ-साथ लगातार अटैक भी किए। 64वें मिनट में गैब्रियल मार्सिनेली ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 84वें मिनट में चेल्सी के कप्तान सीजर एजपिलिकुएटा ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। ऐसा लग रहा था कि चेल्सी मैच जीत जाएगा, तभी 87वें मिनट में हेक्टर बेलेरियन ने बाएं पैर से गोल कर मैच को 2-2 से बराबर कर दिया।

सर्जियो अगुएरो ने मैनचेस्टर सिटी के लिए इकलौता गोल किया।

अगुएरो ने आर्सेनल को जीत दिलाई
दूसरी ओर, मैनचेस्टर सिटी ने सीजन की 14वीं जीत दर्ज की। उसने शेफील्ड यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया। सिटी के लिए अनुभवी सर्जियो अगुएरो ने इकलौता गोल किया। केविन डी ब्रुईने उनके लिए असिस्ट किया। वे तीन सीजन में 15 से ज्याद असिस्ट करने वाले प्रीमियर लीग इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आर्सेनल की टीम अंक तालिका में 10वें और चेल्सी चौथे स्थान पर है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2upP0VK

No comments