Breaking News

महिलाओं पर केंद्रित 7 फिल्में कतार में हैं, 26 करोड़ रु. फीस के साथ दीपिका सबसे महंगी एक्ट्रेस

मुंबई (मनीषा भल्ला).हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा है कि अब वह दिन दूर नहीं जब महिला प्रधान फिल्में 200 से 500 करोड़ तक का कारोबार करेंगी। वैसे देश में महिला प्रधान फिल्मों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में रिलीज दीपिका पादुकोण की छपाक के अलावा पंगा, शकुंतला देवी और सायना सहित 7 चर्चित महिला केंद्रित फिल्में आने वाली हैं।

वहीं दूसरी तरफ फिल्मों के लिए एक्ट्रेस को मिलने वाली फीस भी अब काफी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए करीब 26 करोड़ रुपए फीस ले रही हैं। फिल्म थलाइवी के लिए कंगना रानौत ने भी 25 करोड़ रु. फीस ली है। फिल्मों के स्क्रिप्ट एडवाइज़र संजय मासूम कहते हैं कि अब वो ज़माने गए जब फिल्म के लिए हीरो ही चाहिए होता था। हर तरह का दर्शक वर्ग है।


फिल्म पर्यवेक्षक केतन जोशी बताते हैं कि पिंक, मणिकर्णिका आदि महिला प्रधान फिल्मों ने महिलाओं की ट्रेडिशनल छवि को तोड़ा है। निर्माता शालिनी ठाकरे का कहना है कि वह हिंदी में वीमेन सेंट्रिक फिल्में ही बनाना चाहती हैं और बनाएंगी। उनका कहना है कि लव सोनिया जैसी फिल्मों की सफलता से हिंदी में ऐसी फिल्में बनाने के लिए उनकी हौसला बढ़ गया है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड एक्ट्रेस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NkJkmu

No comments