Breaking News

अब पासपोर्ट रिन्यूअल के 9 और 7 महीने पहले आएगा रिमायंडर मैसेज

यूटिलिटी डेस्क. अब आप समय से पहले ही पासपोर्ट रिन्यूवल करा सकेंगे। विदेश मंत्रालय ने हाल ही में एक नई सेवा की शुरुआत की है, जिसमें पासपोर्ट धारकों को उनके पासपोर्ट की एक्सपायर डेट से पहले दो 'रिमायंडर मैसेज’भेजे जाएंगे। पहला मैसेज एक्सपायरी डेट से 9 महीने पहले और दूसरा 7 महीने से पहले भेजा जाएगा। संदेश में पासपोर्ट नंबर, समाप्ति की तारीख और ऑनलाइन नवीनीकरण के लिए आवेदन करने के लिए लिंक भी भेजी जाएगी।


विदेश यात्रा करने के लिए 6 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी जरूरी
मंत्रालय के मुताबिक, कई लोग समय पर अपने पासपोर्ट को नवीनीकृत करना भूल जाते हैं और कभी-कभी विदेश यात्रा करने का अवसर खो देते हैं। ज्यादातर देशों द्वारा वीजा देने की शर्तों में एक यह भी है कि यदि किसी पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट 6 महीने से कम हो तो वह विदेश की यात्रा नहीं कर सकते।

पासपोर्ट के नवीकरण के लिए प्रक्रिया

  • सरकारी वेबसाईट पर जाएं। अभी रजिस्टर करें पर क्लिक करे एंव अपना नाम रजिस्टर करें। लॉगिन आईडी एंव पासवर्ड बनाएं।
  • डाली गई ईमेल आईडी पर एक लिंक भेजा जाएगा उसमें क्लिक करके अपना अकाउंट एक्टिवेट करें।
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल में अपनी लॉगिन आईडी एंव पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब नए पासपोर्ट व पासपोर्ट रिन्यूवल के आप्शन में से एक चुनें।
  • फॉर्म को डाउनलोड करें और जानकारी भरें। भरी हुई जानकारी की दोबारा अच्छे से जांच करें।
  • अब फॉर्म को अपलोड कर दें। अपनें नजदीकी पासपोर्ट सेवा केन्द्र को चुन लें तथा अपनी सुविधानुसार स्लौट बुक कर लें।
  • प्रिंट बटन पर क्लिक करें तथा आवेदन रिसिप्ट जिसमें एएनआर नंबर तथा मिलने का नंबर हो उसे प्रिंट कर लें।
  • अब पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर मिले समय व दिन के अनुसार पूरे दस्तावेजों के साथ जाएं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/310UP82

No comments