Breaking News

दृष्टिबाधित लोग अब मोबाइल ऐप से कर सकेंगे नोट की पहचान

यूटिलिटी डेस्क. रिजर्व बैंक ने दृष्टिबाधितों के लिए एप 'मनी' (मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर) लॉन्च किया है। एप के जरिये दृष्टिबाधित महात्मा गांधी सीरीज के नोटों की पहचान कर सकेंगे। इसके लिए नोट को मोबाइल के रियर कैमरे के सामने लाना होगा। एप हिंदी-अंग्रेजी में वॉइस और वाइब्रेशन के जरिए नोट का मूल्य बताएगा। एंड्रॉयड और एप्पल दोनों प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह ऐप तैयार किया गया है। इसे प्लेस्टोर और आईओएस ऐप स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। एप बिना इंटरनेट भी चल सकता है। हालांकि आरबीआई ने स्पष्ट किया कि यह ऐप विशेषताओं के आधार पर नोट के मूल्य की पहचान करेगा, लेकिन असली और नकली नोट में फर्क नहीं करेगा।


किसी भी हिस्से से कर सकता है नोट की पहचान
केंद्रीय बैंक ने बताया कि मनी ऐप महात्मा गांधी सीरीज और महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के बैंक नोटों की पहचान करने में सक्षम है। ऐप नोट के अगले या पिछले भाग या किसी हिस्से की पहचान करने में भी यह ऐप सक्षम है। साथ ही यह एक बार मोड़कर रखे नोटों की भी पहचान कर सकता है। यह विभिन्न कोणों से और विभिन्न रोशनी तीव्रता में भी नोटों की पहचान कर सकेगा। नोट की पहचान के बाद ऐप आवाज के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी में नोट का मूल्य बताएगा।


कैसे करता है से ऐप काम?
केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई ने महात्मा गांधी सीरीज और महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के बैंक नोटों में कई ऐसी विशेषताओं का समावेश किया है जिनसे दृष्टिबाधित व्यक्ति नोटों के मूल्य के बारे में पता कर सकता है। इनमें उभरी हुई छपाई, छूकर महसूस किए जा सकने वाले चिह्न, नोटों के आकार में अंतर आदि शामिल हैं।नवबंर 2016 में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने के बाद अब चलन में नए आकार और डिजाइन के नोट मौजूद हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
rbi launches app for identify currency notes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rRwkNG

No comments