साइना नेहवाल आज भाजपा की सदस्यता लेंगी, दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार भी करेंगी
खेल डेस्क.भारतीय शटलर साइना नेहवाल राजनीति के कोर्ट में कदम रखने जा रही हैं। वे आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगी।साइना से पहले पहलवान बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त भी भाजपा में शामिल हुए थे।
साइना ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
साइना बैडमिंटन के सभी बड़े टूर्नामेंट (ओलिंपिक, वर्ल्ड चैम्पियनशिप और वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप) में पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय हैं। ओलिंपिक में पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना ने 2014 उबर कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थीं। तब भारत कांस्य पदक जीता था।
वे 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य जीती थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके नाम तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक है। उनके नाम एशियन गेम्स में दो कांस्य और एशियन चैम्पियनशिप में तीन कांस्य पदक हैं।
2010 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
साइना को 2018 में वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन ने मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना था। उन्हें 2009 में अर्जुन अवॉर्ड, 2010 में पद्मश्री, 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण सम्मान दिया गया।
खेल से राजनीति में आए योगेश्वर-बबीता हरियाणा चुनाव में हारे
योगेश्वर और बबीता के अलावा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भाजपा के टिकट पर पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनावमें मैदान में उतरे थे। बबीता और योगेश्वर को हार मिली, लेकिन संदीप सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई और फिर खेल मंत्री का पद दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GxxUYB
No comments