Breaking News

जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को तीन साल की जेल, रंगोली चंदेल ने कहा- वो भारत की बेटी

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ मामले में विकास सचदेव को तीन साल की जेल हुई है। अदालत के इस फैसले पर रंगोली चंदेल ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने जायरा को भारत की बेटी बताया। जायरा आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काय इज पिंक' में नजर आईं थीं।

रंगोली ने कहा कि, 'जायरा पर हमें गर्व है कि उन्होंने केस लड़ने में इतनी परेशानियां उठाईं औरअपने साथ छेड़छाड़ कासदमा झेला।' साल 2017 में मुंबई के रहने वाले विकास सचदेवा नाम के शख्स ने फ्लाइट में जायरा से छेड़छाड़ की थी। उस दौरान एक्ट्रेस की उम्र महज 17 साल थी।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान विकास को आरोपी ठहराया और तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत सजा सुनाई है। दिसंबर 2017 में जायरा ने बताया था कि उन्होंने छेड़छाड़ की जानकारी फ्लाइट स्टाफ को दी, लेकिन उनकी ओर से कोई भी सुनवाई नहीं हुई थी।

उन्होंने बताया कि जब वे सो रहीं थीं, तब विकास लगातार उन्हें छूने की कोशिश कर रहा था। वहीं, आरोपी ने खंडन करते हुए कहा था कि वो फ्लाइट में केवल सोने की कोशिश कर रहा था और जायरा ने उन्हें गलत समझ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zaira Waseem teasing case| Accused sentenced to jail| Rangoli Chandel termed her as Bharat ki Beti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tbkEWJ

No comments