Breaking News

अब ट्रेनों के डिब्बे भी होंगे 'स्मार्ट', सफर को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगाए जाएंगे सेंसर

यूटिलिटी डेस्क. रेल यात्रा को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे रेल के डिब्बों में सेंसर लगाए जाएंगे। इसके लिए स्मार्ट कोच परियोजना शुरू कर दी गई है। जिसका मकसद यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करना है। यह स्मार्ट डिब्बे इस साल से ही पटरी पर उतर सकते हैं। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर अब सामान्य यात्री डिब्बों को भी स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।


आईसीएफ, आरसीएफ और एमसीएफ में होगा निर्माण
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे के यात्री डिब्बों को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) कपूरथला की रेलवे कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) और रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) में स्मार्ट बनाया जाएगा। इस काम में रेलवे के 2000 से ज्यादा अधिकारी और तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी लगे हुए हैं। यह अधिकारी और कर्मचारी यात्री डिब्बों को आईओटी, सेंसर, स्काडा, नेटवर्किंग, एनालिटिक्स, अलर्ट इत्यादि तकनीकें लगाने में जुटे हैं।


वंदे भारत ट्रेन से आया आइडिया
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेलवे के यात्री डिब्बों को स्मार्ट बनाने का आइडिया वंदे भारत एक्सप्रेस की कामयाबी से आया है। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच बनाने में विश्व स्तर की तकनीक और कलपुर्जों का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए निजी कंपनियों की मदद भी ली गई है। ये ट्रेन लोगों को काफी पसंद आ रही है।
वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो कि भारतीय रेल नेटवर्क की सबसे तेज स्पीड है। वंदे भारत ट्रेन में प्लेन जैसी खूबियां हैं। एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पैंट्री और वॉशरूम इस ट्रेन में सबकुछ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a15ofn

No comments