Breaking News

घर बैठे एक्टिवेट कर सकते हैं एसबीआई का नया एटीएम कार्ड, ये है पूरी प्रोसेस

यूटिलिटी डेस्क.सभी मैग्‍नेटिक स्ट्रिप वाले क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड नए साल से बंद होगए हैं। ऐसे में अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक हैं और आपने भी नया कार्ड लिया है तो आपकोअपनानया एटीएम कार्डएक्टिवेट करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप कार्ड कोघर बैठे एक्टिवेट कर सकते हैं। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को कार्डऑनलाइन एक्टिवेट करने की खास सुविधा दी है। इसके लिए ग्राहक के पास एसबीआई नेट बैंकिंग की सुविधा होनी चाहिए। आइए जानते हैं इसकी प्रोसेस...


ऐसे एक्टिवेट कर सकते हैं अपना नया ATM कार्ड

  • ग्राहक को सबसे बैंक की ऑफिशियल वेबसाइसट www.onlinesbi.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद 'e-Services' सेक्शन के अंदर 'ATM Card Services' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां एक नया सेक्सशन खुलेगा। यहां आप किस खाते के लिए एटीएम कार्ड जारी किया गया है, उसका चयन करें।
  • यहां अपना 16 अंकों वाला एटीएम कार्ड नंबर डालकर 'Activate' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • खाते का प्रकार और ब्रांच का लोकेशन जैसे कुछ डिटेल वेरिफाई करें। फिर कन्फर्म ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हाई सिक्योरिटी पासवर्ड भेजेगा। इस पासवर्ड को भरने के बाद कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।
  • आपको स्कीन पर एक मैसेज दिखेगा कि आपका एटीएम कार्ड सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो गया है। एक्टिवेट करने के बाद ही इस्तेमाल कर सकते हैं।


नए चिप वाले कार्ड ज्यादा सुरक्षित
सभी मैग्‍नेटिक स्ट्रिप वाले क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड नए साल से बंद हो बंद हो गए हैं। मैग्‍नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड से आपके बैंक डेटा चोरी होने का खतरा होता था। चिप वाले कार्ड से इन्हें रिप्‍लेस किया गया है। RBI ने 2016 में बैंकों को आदेश दिया था कि ग्राहकों के साधारण मैग्‍नेटिक स्‍ट्राइप कार्ड्स को चिप वाले कार्ड से रिप्‍लेस किया जाए। यह कदम ग्राहकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड की डिटेल्‍स को सिक्‍योर रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3azdFI3

No comments