Breaking News

मालदीव में भाई इब्राहिम के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहीं सारा, शेयर कीं नई तस्वीरें

बॉलीवुड डेस्क. अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, वरुण धवन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और अन्य सेलेब्स नए साल का जश्न मनाकर विदेश से वापस आ चुके हैं लेकिन सारा अली खान का न्यू ईयर सेलिब्रेशन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ मालदीव में हॉलिडे मना रही हैं। सारा हॉलिडे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। हाल में पोस्ट की गई तस्वीरों में सारा पूल में एन्जॉय करती दिख रही हैं। बिकिनी में वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

भाई के साथ दिखी सारा की बेहतरीन बॉन्डिंग: वेकेशन पर सारा की भाई इब्राहिम के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इब्राहिम के साथ तस्वीर में सारा उनके कंधे पर सिर रखी हुई हैं जिसके कैप्शन में लिखा- I always got your back। इससे पहले सारा और इब्राहिम का क्रिसमस फोटोशूट भी काफी वायरल हुआ था। दोनों ने फोटोशूट में कमाल के एक्सप्रेशन दिए थे। सारा की तरह इब्राहिम का फ़िलहाल बॉलीवुड में आने का इरादा नहीं है लेकिन वह क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं और अक्सर क्रिकेट प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते हुए मुंबई में दिखाई दे जाते हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sara ali khan latest pictures from maldives holiday
sara ali khan latest pictures from maldives holiday
sara ali khan latest pictures from maldives holiday
sara ali khan latest pictures from maldives holiday
sara ali khan latest pictures from maldives holiday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35joMAN

No comments