ऑस्ट्रेलिया पहले एटीपी कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, रूस भी जीता
खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और रूस ने पहले एटीपी कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने एक रोमांचक मुकाबले में ब्रिटेन को 2-1 से हराया। पहले सिंगल्स में निक किर्गियोस ने केमरोन नोरी को 6-2, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह मुकाबला 72 मिनट तक चला। दूसरे सिंगल्स में ब्रिटेन के डेन इवांस ने एलेक्स मिनयोर को 7-6, 4-6, 7-6 से हराया। यह मुकाबला 3 घंटे 24 मिनट तक चला। यह टूर्नामेंट का सबसे लंबा मैच है।
इसके बाद डबल्स के मुकाबले में किर्गियोस-मिनयोर की जोड़ी ने जेमी मरे-जो सालिसबरी को तीन सेट में 3-6, 6-3, 18-16 से हराया। अंतिम सेट में एक समय ब्रिटेन की जोड़ी 11-10 से आगे थी और मैच पॉइंट होने के बाद मरे ने आसान शॉट नेट पर मार दिया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अंत में 18-16 से जीत हासिल कर मैच अपने नाम किया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में रूस ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Vt456
No comments