Breaking News

चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए सरकार दे रही खास ट्रेंनिग, बिजनेस शुरू करने की मिलगी पूरी जानकारी

यूटिलिटी डेस्क. केंद्र सरकार ने देश में इले​क्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलने की नई योजना बनाई है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (MSME) इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को ट्रेनिंग दे रही है। ट्रेनिंग के दौरान आपको चार्जिंग स्टेशन के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही काम करने की नई तकनीक भी सिखाई जाएगी। यह 2 दिन का ट्रेनिंग कोर्स राजधानी दिल्ली में आगामी 25 और 26 जनवरी को आयो​जित किया गया है। इस ट्रेंनिंग में आपको इस बिजनेस के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी।


ट्रेंनिंग में दिया जाएगा सर्टिफिके
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नो​लॉजी के तहत यह प्रोग्राम नई दिल्ली के ईस्ट कैलाश के शूहूल कॉन्टिनेन्ट में आयोजित किया जाएगा। ट्रेनिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का होगा। इस ट्रेंनिंग में आपको मैकेनिज्म, सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन टेक्नोलॉजी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस, सोलर पीवी चार्जिंग कनेक्टिविटी लोड्स, इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।


ट्रेंनिंग में दिया जाएगा सर्टिफिकेट
इस ट्रेंनिंग में जाने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 100 रुपए खर्च करने होंगे। इसके साथ ही इस ट्रेंनिग के लिए आपको 6500 रुपए खर्च करने होंगे। इस ट्रेंनिग को पूरा करने के बाद आपको सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप आसानी से चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं। ट्रेनिंग में जाने के लिए आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन का डॉक्युमेंट और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38mbZ2A

No comments