Breaking News

एक ही पॉलिसी में परिवार के साथ दोस्तों के लिए खरीद सकेंगे स्वास्थ्य बीमा

यूटिलिटी डेस्क. अब आप अपने परीवार के साथ ही अपने दोस्त को भी अच्छे इलाज के लिए वित्तीय सुरक्षा दे सकेंगे। बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने ऐसे उत्पाद को मंजूरी दी है जिसमें परिवार के साथ दोस्त को भी कवर किया जा सके। इसे फ्रेंड एश्योरेंस नाम दिया गया है। इस उत्पाद का प्रस्ताव रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस, मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस और कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस की ओर से इरडा के समक्ष रखा गया था। इरडा ने हाल ही में कई नए बीमा उत्पादों को मंजूरी दी है। फ्रेंड एश्योरेंस भी इन्हीं उत्पादों में शामिल है।


1 फरवरी से होगी शुरुआत

  • इन सभी उत्पादों को 1 फरवरी से 6 महीने के लिए पायलट आधार पर लॉन्च किया जाएगा। फ्रेंड एश्योरेंस पॉलिसी में 5 से 30 लोग शामिल हो सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत व्यवहार के आधार पर ग्रुप का स्कोर तय किया जाएगा। इसमें डॉक्टर से संपर्क करने, हेल्थ चेकअप कराने आदि शामिल होगा।
  • रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस का कहना है कि अगर कोई ग्रुप पूरे साल कोई क्लेम नहीं करता है तो उसे अगले प्रीमियम पर 15 फीसदी की छूट दी जाएगी। वहीं मैक्स बूपा ने अच्छे स्कोर के आधार पर 5 से 10 फीसदी की छूट देने की बात कही है।


बजाज फाइनेंस ने लॉन्च किया हेल्‍थकेयर ईएमआई कार्ड

  • बजाज फाइनेंस ने अपोलो के साथ मिलकर हेल्‍थकेयर ईएमआई कार्ड लॉन्च किया है। इससे उन लोगों को कर्ज की सुविधा मिलेगी जो महंगे इलाज और डायग्‍नोस्टिक के खर्च से गुजर रहे हैं। इस को-ब्रांडेड कार्ड का इस्‍तेमाल करने वाले लोग अपने मेडिकल बिलों को आसान नो-कॉस्‍ट ईएमआई में बदलवा सकते हैं।
  • बिलों का भुगतान किस्‍तों में 12 महीनों में करना होगा। इसमें 4 लाख रुपए तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी। अपोलो हॉस्पिटल्‍स-बजाज फिनसर्व हेल्‍थ ईएमआई कार्ड पूरे परिवार को कवर करेगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
insurance ; you can buy single health insurance policy for your family and friends


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36unS5h

No comments