यूटिलिटी डेस्क. नए साल में अगर आप आप वैष्णों देवी की यात्रा के साथ ही कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है। 7 रात व 8 दिन के इस पैकेज में आपको श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, कटरा और जम्मू घुमाया जाएगा। IRCTC का ये पैकेज 30-04-2020 तक प्रति दिन उपलब्ध रहेगा। पैराडाइज ऑन अर्थ' नाम के इस टूर पैकेज के तहत आपको श्रीनगर एयरपोर्ट से यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। टूर के दौरान आप डल झील में शिकारे में भी घूम सकेंगे। यात्रा के दौरान आपके पास एक पोस्ट पेड मोबाइल कनेक्शन होना अनिवार्य है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MSs3Rf
No comments