'छपाक' के बाद अब दीपिका के विज्ञापनों का बॉयकॉट, #दीपिका हटाओ LUX बचाओ कर रहा ट्रेंड
बॉलीवुड डेस्क. दीपिका पादुकोण के जेएनयू विजिट को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म 'छपाक' की रिलीज़ से पहले उठाए गए इस कदम को साहसिक बताया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार देकर उनकी जमकर आलोचना की। 'छपाक' और दीपिका को बॉयकॉट करने का ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर जमकर चला। अब यह विवाद केवल फिल्म 'छपाक' तक ही सीमित नहीं है। दीपिका जिन ब्रांड्स को प्रमोट करती हैं, उन्हें भी बॉयकॉट करने की मुहिम सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। इकॉनोमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जिन ब्रांड्स दीपिका के साथ जुड़ी हुई हैं वह कुछ समय तक उनके विज्ञापन दिखाने से बच रही हैं या उन्हें बेहद कम दिखाया जाने लगा है।
#दीपिका_हटाओ_LUX_बचाओ कर रहा ट्रेंड: दीपिका ब्यूटी सोप लक्स की भी ब्रांड एम्बेसडर हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें लक्स से हटाने की भी मुहिम सोशल मीडिया पर चल पड़ी है। सोशल मीडिया पर #दीपिका_हटाओ_LUX_बचाओ ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स मीम शेयर कर रहे हैं और दीपिका को लक्स से हटाने की मांग कर रहे हैं।
## ## ##23 ब्रांड एंडोर्स करती हैं दीपिका: दीपिका लक्स के अलावा एक्सिस बैंक, रॉयल एटमस, विस्तारा, केलॉग्स, नेस्कैफे, ब्रिटानिया, जिलेट वीनस, गोआईबीबो, कोका-कोला, तनिष्क, ओप्पो, जेगुआर लाइटिंग, लोरियल पेरिस, जिओ, नेस्ले फ्रुइटा वाइटल्स, टेटली ग्रीन टी, लायड एसी, मिंत्रा-ऑल अबाउट यू जैसी ब्रांड्स एंडोर्स करती हैं। वह इनके विज्ञापनों के लिए 8-10 करोड़ रु. वसूलती हैं।
छपाक के लिए मिली 26 करोड़ फीस: दीपिका मौजूदा दौर में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री हैं। फिल्म 'छपाक' के लिए उन्हें 26 करोड़ रु. बतौर फीस मिले हैं। 2018 में फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ तकरीबन 100 करोड़ रु. थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ItKHy
No comments