टेक्सटाइल और फर्नीचर से जुड़े स्टॉक में निवेश के मौके, आने वाले 1-2 साल रहेंगे बेहतर
यूटिलिटी डेस्क. चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रहा है। इस संक्रमण से चीन में फैक्टरियों के शटडाउन से उत्पादन प्रभावित हुआ है। इससे विश्व अर्थव्यवस्था की ग्रोथ भी प्रभावित हुई है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो और फार्मा सेक्टर की कंपनियां चीन से कम्पोनेंट और रॉ-मटेरियल का आयात करती हैं। सप्लाई प्रभावित होने इन कंपनियों की लागत बढ़ेगी। इससे इन कंपनियों का प्रदर्शन प्रभावित होगा। इन क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी जारी रह सकती है।
निवेशक शॉर्ट टर्म में ऐसी कंपनियों में दूरी बनाए रखें तो बेहतर रहेगा। दूसरी तरफ चीन से दुनिया में होने वाले निर्यात में आई गिरावट को देखें, तो यह भारत के लिए दुनिया के अन्य देशों में निर्यात बढ़ाने का एक अच्छा मौका है। इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, फर्नीचर और सेरेमिक की वैश्विक मांग को भारत पूरा कर सकता है। इससे इन क्षेत्रों की कंपनियों को फायदा मिलेगा। ऐसी कंपनियों में 1-2 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।
पेंट, टायर कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा
कोरोना वायरस से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई गिरावट से तीन क्षेत्र की कंपनियों का मुनाफा बढ़ सकता है। इनमें पेंट बनाने वाली कंपनियां, टायर बनाने वाली कंपनियां तथा आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियां शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39SIkyy
No comments