बर्थ डेट के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 10 से 16 फरवरी तक का समय, क्या करें और क्या नहीं
जीवन मंत्र डेस्क. अंक ज्योतिष में बर्थ डेट के आधार भविष्यवाणी की जाती है। इस विधि के अनुसार इस सप्ताह यानी 10 से 16 फरवरी तक कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और वे सफलता हासिल करेंगे। कुछ लोगों के कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए ये सप्ताह 10 से 16 फरवरी तक का समय कैसा रह सकता है...
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इस अंक के लोगों को नौकरी में सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। यात्रा हो सकती है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। लापरवाही से बचें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग हैं। बुरी आदतों से बचें और बुरी संगत से दूर रहें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
मित्रों से और रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं।
जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
अनजाना भय बना रहेगा। चिंताओं की वजह से किसी काम में मन नहीं लग पाएगा। कार्यों में देरी से तनाव बढ़ेगा। वाद-विवाद से बचें। क्रोध न करें। धैर्य से काम लें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
धन संबंधी कामों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। सावधानी से काम करेंगे तो लाभ के योग बन सकते हैं। शत्रुओं पर काबू पाने में मित्रों की मदद मिलेगी।
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
इस सप्ताह खान-पान में की गई लापरवाही हानिकारक हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के सहयोग से बाधाएं दूर हो सकती हैं। धन संबंधी कामों में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन काम आ सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। साथियों से आगे बढ़ने की जल्दी में खुद का नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय कार्यों में देरी होने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के सहयोग से लाभ मिल सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39jKN4P
No comments