एक दिन में 100 एसएमएस से ज्यादा संदेश भेजने पर 50 पैसे का शुल्क हो खत्म
यूटिलिटी डेस्क. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मंगलवार को रोजाना 100 एसएमएस के बाद भेजे जाने वाले प्रत्येक एसएमएस पर 50 पैसे की तय दर से लिए जाने वाले शुल्क को वापस लेने का प्रस्ताव किया है। ट्राई ने नवंबर 2012 को जारी आदेश में अनचाहे संदेशों की समस्या को दूर करने के लिए रोज 100 एसएमएस की सीमा तय की थी। इसके बाद प्रत्येक एसएमएस पर न्यूनतम 50 पैसे का शुल्क अधिसूचित किया था। ट्राई ने 65वें संशोधन के मसौदे पर सभी संबद्ध पक्षों से उनके सुझाव और टिप्पणियां देने के लिए 3 मार्च अंतिम तिथि रखी है, जबकि जवाब के लिए 17 मार्च अंतिम तारीख तय की है।
ट्राई ने टलिकम्युनिकेशन टैरिफ (65वें संशोधन) आदेश 2020 के मसौदे में कहा है, ‘‘टेलिकॉम कामर्शियल कम्युनिकेशन कस्टूमर प्रीफेरेंस रेगुलेशन 2018 को शुरू करने के साथ यह महसूस किया गया कि एसएमएस के लिए नियमन शुल्क की जरूरत नहीं रह गई है। ’’ इस बात को ध्यान में रखते हुए टेलिकम्युनिकेशन टैरिफ (65वां संशोधन) आदेश 2020 का मसौदा इससे पहले टेलिकम्युनिकेशन टैरिफ (54वें संशोधन) आदेश में शुरू किए गए एसएमएस शुल्क से जुड़े नियामकीय प्रावधानों को वापस लेने का प्रस्ताव करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39PxObB
No comments