Breaking News

मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण होली पर लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

यूटिलिटी डेस्क. मार्च महीने में 14दिन बैंकों में काम नहीं होगा। मार्च महीने में 1, 8, 15, 22, 29 तारीख को कुल पांच रविवार हैं। 10 मार्च को होली और 25 को गुडी पाड़वा के साथ 11 से 13 मार्च तक हड़ताल है। हालांकि अभी तक हड़ताल होने या न होने के बारे मेंसरकार या यूनियन की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई। हम आपको बता रहे हैं कि कहां, कब औरकिस कारण सेबैंक बंद रहेंगे।

इन तारीखों पर बैंक रहेंगे बैंक

तारीख बंद रहने का कारण
1 रविवार साप्‍ताहिक अवकाश
6 छप्पर कुट (मिजोरम)
8 रविवार साप्‍ताहिक अवकाश
9 होलिका/डोलजत्रा/मो. हजरत अली का जन्‍मदिन (पश्चिम बंगाल, उत्‍तर प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश)
10 होली
11 हड़ताल
12 हड़ताल
13 हड़ताल
14 दूसरा शनिवार
15 रविवार साप्‍ताहिक अवकाश
22 रविवार साप्‍ताहिक अवकाश
25 गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु नव वर्ष
28 चौथा शनिवार
29 रविवार साप्‍ताहिक अवकाश


हड़ताल के कारण लगातार 6 दिनों तक बैंक रहेंगे बैंक
इस साल होली पर बैंक लगातार 6 दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में न केवल बैंकों में कामकाज ठप्प रहेगा बल्कि ATM में भी केश की किल्लत हो सकती है। हड़ताल और छुट्टियों को लेकर 10 मार्च से 15 मार्च तक बैंकों का काम काज प्रभावित होने की आशंका है। 10 मार्च को होली के त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक यूनियनें अपनी मांगों को लेकर 11 से 13 मार्च तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान कर सकती हैं। 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है और 15 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी। इससे पहले 8 मार्च को भी रविवार है।आरबीआई द्वारा जारी छुटि्टयों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bank holiday list ; march month bank holidays 2020 banks will be closed for 14 days in march


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VqfC4c

No comments