15 साल की निकिता पर्ल की ब्रेन ट्यूमर से हुई मौत, 'क्वीन ऑफ काटवे' में ग्लोरिया का निभाया था रोल
हॉलीवुड डेस्क. महज 15 साल की उम्र में डिज्नी की 'क्वीन ऑफ काटवे' की एक्ट्रेस निकिता पर्ल वेलिग्वा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। निकिता 2016 से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं। जो साल भर पहले ठीक हुआ था।2019 में उन्हें दूसरा ट्यूमर डाइग्नोस हुआ। लेकिन इस बार निकिता बच नहीं सकीं। वेलिग्वा इस साल ग्याजा हाई स्कूल में सीनियर ईयर की स्टूडेंट थीं।
सीनियर क्लास में थी निकिता : वैरायटी डॉट कॉम की खबर के अनुसार डायरेक्टर मीरा नायर ने शूटिंग के दौरान वेलिग्वा की मदद करने और उनके इलाज के लिए फंड भी जुटाया था। निकिता ने फिल्म में ग्लोरिया नाम का किरदार निभाया था। जो लीड कैरेक्टर फिओना की बेस्ट फ्रेंड थी। निकिता ही फिल्म में फिओना को शतरंज खेलना सिखाया था।
बायोपिक थी क्वीन ऑफ काटवे : यह फिल्म म्यूत्सी की जिंदगी की कहानी है, जो युगांडा की सबसे मशहूर और सफल शतरंज खिलाड़ी थी। म्यूत्सी ने तीन बार वीमेन जूनियर चैम्पियनशिप जीती थी। म्यूत्सी ने चार बार इंटरनेशनल चेस ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38yxMV3
No comments