इंदौर-वाराणसी के बीच काशी महाकाल एक्सप्रेस नाम से चलाई जाएगी देश की तीसरी प्राइवेट ट्रेन, 20 फरवरी से होगी शुरुआत
यूटिलिटी डेस्क. आईआरसीटीसी की तीसरी प्राइवेट ट्रेन इंदौर से वाराणसी के बीच 20 फरवरी से चलाई जाएगी। काशी महाकाल एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाने वाली इस ट्रेन को वाराणसी से शुरू किया जाए और महाशिवरात्रि पर 21 फरवरी को ट्रेन उज्जैन होते हुए इंदौर आएगी। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस तरह की यह पहली रेलगाड़ी होगी जिसमें चेयर कार नहीं होगी, बल्कि स्लीपर कोच होंगे। आईआरसीटीसी दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई पर निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का संचालन कर रहा है।
हफ्ते में तीन दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह रेलगाड़ी एक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। दो दिन लखनऊ होते हुए और एक दिन इलाहाबाद होते हुए चलेगी। दो ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाली चलने वाली इस ट्रेन का टाइम टेबल फिलहाल तय नहीं हुआ है लेकिन इसके जल्द तय होने कर संभावना है। रेलवे के जानकारों के अनुसार यह ट्रेन वाया लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल होते हुए चल सकती है। इंदौर-वाराणसी के बीच चलने वाली ट्रेन में सिटिंग की जगह स्लीपर कोच रहेंगे।
इंदौर-दिल्ली, इंदौर-पटना के बीच भी हो चुकी है निजी ट्रेन की घोषणा
रेलवे ने इंदौर-ओखला (दिल्ली) और इंदौर-दानापुर (पटना) के बीच भी प्राइवेट ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ओखला ट्रेन नियमित, जबकि दानापुर साप्ताहिक होगी। देशभर में दो सालों में 150 ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। उन्हीं में से दो ट्रेन ये भी है। दिल्ली के लिए ये ट्रेन शुरू होने के बाद आठवीं जबकि पटना के लिए चौथी ट्रेन होगी।
ये सुविधा रहेगी निजी ट्रेन में
- ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा रहेगी।
- हर कोच में टीवी, अटेंडर रहेंगे।
- पेंट्रीकार में यात्रियों की पसंद के हिसाब से मैन्यु तैयार होगा। कई व्यंजन मिलेंगे।
- ट्रेन एक घंटे लेट हुई तो यात्री को 100 रु., दो घंटे से ज्यादा लेट होने पर 250 रु. मुआवजा मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/379BEKQ
No comments